Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने जंगल के रास्ते अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपितों...

पुलिस ने जंगल के रास्ते अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपितों को किया गिरफ्तार


देहरादून। सहसपुर थाना पुलिस ने दुधई के जंगल से नेपाली मूल के दो लोगों को दस लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा। आरोपित क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब की तस्करी के उद्देश्य से जंगल के रास्ते से जा रहे थे।

लोकसभा चुनाव को लेकर सहसपुर थाना पुलिस ने रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान चैकी इंचार्ज सेलाकुई नवनीत भंडारी को दुधई जंगल में कुछ लोग दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर जंगल से नेपाली मूल के दो लोगों को दबोचा।

मौके पर उनके द्वारा छिपाई गई पांच पांच लीटर कच्ची शराब की दो जरीकेन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने अपनी पहचान मान सिंह (52 वर्ष) पुत्र भीम बहादुर ग्राम केलाई थाना व जिला सुगरताल नेपाल, मन बहादुर (48 वर्ष) पुत्र डंबर बहादुर निवासी ग्राम बोलेनी थाना व जिला सुरखेत नेपाल बताई। दोनों हाल में बायांखाला सेलाकुई में रह रहे हैं। थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार दोनों आरोपित क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के इरादे से घूम रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments