Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनरैली को विफल बनाने का किया गया प्रयास-अनुग्रह नारायण

रैली को विफल बनाने का किया गया प्रयास-अनुग्रह नारायण


देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दून में आयोजित रैली को विफल करने का पूरा प्रयास किया। रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन जांच के बहाने सीमा पर रोके गए। बावजूद इसके रैली पूरी तरह सफल रही।

उन्होंने कहा कि रैली की सफलता से घबरा कर भाजपा तरह-तरह की बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि रैली की सफलता से घबरा कर भाजपा अपने पुराने बयानों को भूल नए-नए बयान जारी कर रही है। कहा कि जनता ने इन पांच वर्षो में भाजपा की नाकामी देखी है। देश में चैकीदारी फेल हो रही है, इसलिए सबको चैकीदार कह रहे हैं। चैकीदार की चैकीदारी में वफादारी की कमी साफ नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments