Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरएडीएम से विवाद करना व्यक्ति को पड़ा भारी

एडीएम से विवाद करना व्यक्ति को पड़ा भारी

देहरादून। संवाददाता। एक व्यक्ति को प्रशासनिक अधिकारी एडीम से पंगा लेना भारी पड़ गया। आपको बता दें पूरा मामला गंगोत्री विहार देहरादून का है, जहां पर धर्मवीर नेगी नाम के व्यक्ति ने गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर एडीएम जगदीश कांडपाल के साथ विवाद कर दिया। फिर क्या एडीएम साहब ने खुलेआम जान से मारने की धमकी तो दी ही साथ ही थाने चैकी से लेकर सीएम साहब तक के यहां जाने तक का रौब दिखा दिया।

यह सब होता देख पीड़ित ने थाना चैकी से लेकर एसडीएम डीएम तक यहां मदद की गुहार लगाई। मगर कहीं से भी उसको कोई मदद नहीं मिल सकी। आखिरकार पीड़ित धर्मवीर को ही दोषी ठहरा दिया गया। जब कहीं उसे कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने मीडिया के सामने अपनी आपबीती रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments