Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीब्रदर्स क्लब ने दीप क्रिकेट एकेडमी को 18 रनों से मात दी

ब्रदर्स क्लब ने दीप क्रिकेट एकेडमी को 18 रनों से मात दी


देहरादून। संवाददाता। चैथे नवनीश खंडूडी-मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने दीप क्रिकेट एकेडमी को 18 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

रेंजर्स ग्राउंड में ब्रदर्स क्रिकेट क्लब और दीप क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। दीप क्रिकेट ऐकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को आमंत्रित किया।

पहले खेलते हुए अक्षय थापु 63, समद भट्ट 36 व लक्ष्य की 29 रनों की पारी की बदौलत ब्रदर्स क्लब ने 19.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। दीप क्रिकेट एकेडमी के लिए वंश नेगी ने चार, दीप ने तीन व निखिल ने दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीप क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन ही बना सकी और 18 रनों से मुकाबले को हार गई। टीम के लिए किशोर ने सर्वाधिक 64, ऋषभ ने 26 व आयुष ने 24 रनों की पारी खेली। ब्रदर्स के रघुवीर ने तीन, सुमित व अक्षय ने दो-दो विकेट चटकाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments