Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरलोकसभ चुनाव: तीरथ रावत और माला ने किया नामांकन,l मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह...

लोकसभ चुनाव: तीरथ रावत और माला ने किया नामांकन,l मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे मौजूद

देहरादून : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम के पत्ते खोल दिए हैं। टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह और पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने जुलूस निकालकर नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी की ताजपोशी में उत्तराखंड की पांच सीटें अहम होगी।

ऐसे में इस बार भाजपा को 57 फीसद मतदान कर प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के साथ जन जन तक जाने का आवाह्न किया।

हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल सीट से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा नामांकन के आखिरी दिन यानी 25 मार्च को पर्चे दाखिल करेंगे।

मुख्यमंत्री 23 मार्च को नैनीताल लोस क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

डॉ.भसीन ने यह जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रावत 23 मार्च को नैनीताल लोस क्षेत्र के अंतर्गत तल्ला ओखलकाडा, बेडू व नैनीताल में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री 23 मार्च को ऊधमसिंहनगर में लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में भी शिरकत करेंगे।

वहीं, हरिद्वार सीट के लिए जिले में पहले प्रत्याशी बसपा के डा अंतरिक्ष सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments