Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल फिर कांग्रेस में शामिल हुए

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल फिर कांग्रेस में शामिल हुए


देहरादून। संवाददाता। विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़े रुद्रप्रयाग के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल शुक्रवार को दोबारा से कांग्रेस के हो गए। राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने थपलियाल और उनके समर्थकों को फूलमालाएं पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया।

विधानसभा चुनाव में थपलियाल को 5818 वोट मिले थे। थपलियाल चैथे नेता हैं, जिन्होंने बगावत के बाद दोबारा कांग्रेस ज्वाइन की है। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष ने कहा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाए थे। इन पांच साल भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, हिमांशु बिजल्वाण, ताहिर अली आदि भी मौजूद रहे। मालूम हो कि इससे पहले विधानसभा चुनाव में बगावत करने वाले पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महेश शर्मा, हरेंद्र वोरा भी कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments