Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरटिहरी सीट पर गोपाल मणी बदल सकते हैं सियासी खेल

टिहरी सीट पर गोपाल मणी बदल सकते हैं सियासी खेल


देहरादून। संवाददाता। टिहरी लोकसभा क्षेत्र से जहां रानी राज्य लक्ष्मी शाह भाजपा की ओर से मैदान मंे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों प्रतिद्वंदियों के अलावा कथा वाचक आचार्य गोपाल मणी भी इस सीट से निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। बता दे कि मसूरी लोकसभा सीट के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों में आचार्य गोपाल मणी कथा करतेे आये हैं। इसके अलावा वह गौ रक्षा के प्रति सक्रिय रहे हैं। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी को नुकशान हो सकता है।

टिहरी सीट पर इस बार जीत किस के हाथ लगेगी फिलहाल अभी कुछ कहना मुश्किल हैं, जहां भाजपा की ओर से साही घराने से ताल्लुक रखने वाली बहू माला राज्य लक्ष्मी शाह तीसरी बार लोकसभा का रास्ता तलास रही हैं। वहीं पहली बार लोकसभा की राह देख रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी जौनसार क्षेत्र में मजबूत माना जा रहा है। इन दोनांे के बीच गोपाल मणी गैर राजनैतिक छवि के प्रत्याशी हैं, जिनकों जनता एक गौ कथा वाचक के रूप में पहचानती है।

अध्यात्मिक पृष्ठभूमि के गोपाल मणी देहरादून के परेड मैदान पर कई बार गौ कथा से हजारों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं। अध्यात्मिक महिलाएं तो उन्हें अपना गुरू स्वरूप मानती हैं। राजैनैतिज्ञ विशेषज्ञों की माने तो गोपाल मणी जीते न जीते मगर वो किसी भी मजबूत दावेदार के वोटों पर सेंधमारी कर सकते हैं। जिससें टिहरी सीट का राजनैतिक सीमरकरण किस के पक्ष में होगा नतीजों से पहले बताना मुमकिन नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments