Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरटिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राज्य लक्ष्मी शाह के पास है अरबों...

टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राज्य लक्ष्मी शाह के पास है अरबों की संपत्ति


देहरादून। संवाददाता। टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह और उनके पति मनुजेंद्र शाह के पास 184.21 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस संपत्ति में 146.95 करोड़ रुपये की संपत्ति अचल श्रेणी की है। इससे इतर बैंकों व अन्य माध्यम से किए गए निवेश, वाहन व आभूषण की बात करें तो शाह परिवार के पास 35.45 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस तरह वर्ष 2014 के चुनाव में घोषित की गई संपत्ति के मुकाबले दोनों की संपत्ति में 58.90 फीसद का इजाफा हो गया है। वहीं, अरबपति माला राज्य लक्ष्मी के पति पर 130 करोड़ रुपये का कर्ज भी है, जबकि भाजपा प्रत्याशी पर भी 35 करोड़ रुपये का कर्ज है। यह बात और है कि व्यक्तिगत श्रेणी का यह कर्ज उन्होंने अपने पति से ही लिया है।

नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार, टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह और उनके पति मनुजेंद्र के पास निवेशक संबंधी 59 खाते हैं। इसके अलावा आय के हिस्से वाले पारिवारिक खातों की संख्या 17 है। वहीं, शाह परिवार के पास 13 वाहन भी हैं। जिसमें ओल्ड मॉडल की मर्सिडीज समेत वर्ष 2016 में खरीदी गई 1.34 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार भी है। आभूषणों की बात करें तो शाह परिवार के पास 1947 ग्राम स्वर्ण और 140 से अधिक किलो चांदी है।

माला राज्य लक्ष्मी का संक्षिप्त परिचय-उम्र – 68 वर्ष शिक्षा- रत्ना राजे लक्ष्मी कॉलेज, काठमांडू (नेपाल) से वर्ष 1971 में इंटरमीडिएट आय- सांसद का वेतन व ब्याज से प्राप्त राशि सालाना 16.64 लाख की आय भाजपा प्रत्याशी ने वर्ष 2017-18 के वित्तीय वर्ष में 16 लाख 64 हजार 412 रुपये का इनकम टैक्स रिटर्न (आइटीआर) दाखिल किया है। वहीं, उनके पति मनुजेंद्र शाह ने 1.83 करोड़ रुपये की आइटीआर दाखिल की है। जबकि हिंदू अविभक्त कुटुंब (पारिवारिक) आय के रूप में 6.54 लाख का रिटर्न दाखिल किया गया है। पिछले चुनाव में इस आय व इससे अर्जित संपत्तियों का ब्योरा नहीं दिया गया था, जबकि इस दफे इसे नामांकन पत्र का हिस्सा बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments