Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर4 बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर हुआ मेले का सजीव प्रसारण, विदेशी पहंुचे...

4 बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर हुआ मेले का सजीव प्रसारण, विदेशी पहंुचे दरबार


देहरादून। संवाददाता। श्री झण्डे जी आरोहण का लाइव आकर्षण देखने के लिए श्री दरबार साहिब मेला समिति के द्वारा इस बार 4 बड़ी एलईडी स्क्रीनों की व्यवस्था की गई थी। एक स्क्रीन दर्शनी गेट, एक स्क्रीन भण्डारी चैक, एक स्क्रीन सहारनपुर चैक व एक स्क्रीन श्री दरबार साहिब परिसर के अंदर लगाई गई। सभी स्क्रीनों पर एक साथ मेले का सजीव प्रसारण किया गया। श्री दरबार साहिब व श्री झण्डे जी आरोहण के सामने का पूरा हिस्सा संगतों से पूरी तरह पैक रहा। संगतों ने एलईडी स्क्रीन पर श्री झण्डे जी आरोहण का सीधा प्रसारण देखा। ड्रोन द्वारा की गई कवरेज भी सबकी आकर्षण का केन्द्र रही।

विदेशी संगतें भी पहुंची श्री दरबार साहिब
श्री झण्डे जी पर शीश नवाने के लिए देश-विदेश से संगतें पहुंची हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश सहित विदेशों से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण की साक्षी बनी। श्री दरबार साहिब में श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ ही गुरु महिमा का गुणगान करते रहे। श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments