Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरछह अपै्रल को लगेगा पासपोर्ट मेला, एक अप्रैल से करे ऑनलाइन आवेदन

छह अपै्रल को लगेगा पासपोर्ट मेला, एक अप्रैल से करे ऑनलाइन आवेदन


देहरादून। संवाददाता। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से छह अप्रैल को हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेला्य का आयोजन किया गया। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया एक अपै्रल के शाम चार बजे से शुरू होगी। आवेदक इसके लिए पहले कार्यलय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र व पासपोर्ट फीस का भुगतान करेंगे।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने बताया कि की पासपोर्ट कार्यालय की ओर से मेले में कर्मचारियों के अलावा अधिकारी भी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदक की आवेदन पत्र की प्रक्रिया बॉयोमैट्रिक द्वारा किया जाएगा। मेले में मौके पर ही आवेदनों और दस्तावेजों की जांच कर इन्हें पुलिस जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा। अंगरा ने बताया कि मेले में आवेदक अपने नियमित समय पर अपॉइंटमेंट स्लिप की पिं्रट, फीस भुगतान की रसीद व दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments