Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर12 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद 18 पुलिस उपाधीक्षक मित्र पुलिस...

12 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद 18 पुलिस उपाधीक्षक मित्र पुलिस का हिस्सा बने


देहरादून। संवाददाता। देहरादून, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर से शुक्रवार को 12 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद आयोजित दीक्षांत परेड के साथ 18 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बन गये। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के दीक्षान्त परेड का निरीक्षण किया गया।

दीक्षांत परेड में परेड कमाण्डर पूर्णिमा गर्ग प्रथम, नरेन्द्र पंत परेड कमाण्डर द्वितीय एवं सुश्री संगीता टम्टा परेड एड्ज्यूडेण्ट नियुक्त रहीं। रतूड़ी ने प्रशिक्षण में सर्वांग सर्वोत्तम एवं अन्तः कक्ष में प्रथम स्थान आने पर पूर्णिमा गर्ग एवं बाहय कक्ष में प्रथम आने पर शान्तनु पारासर को सम्मानित किया। यह सभी पुलिस उपाधीक्षक अपने-अपने व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रथम चरण में तीनकृतीन माह के लिए मैदानी जनपदों, द्वितीय चरण में दो-दो माह के लिये पर्वतीय जनपदों और एक-एक माह के लिये पुलिस मुख्यालय में नियुक्त रहेंगे।

इस मौके पर अनिल के रतूडी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुलिस के सामने कई चुनौतियां है इस चुनौती में हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्य करना चाहिए। कहा इसके अतिरिक्त सामाज में शान्ति व्यवस्था कायम रखना,अपराध निरोध आदि एक पुलिस अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं जिनका निर्वहन पूर्ण सेवा भाव से किया जाना आवश्यक है।
आगामी लोक सभा चुनाव में भी इन उत्तीर्ण पुलिस उपाधीक्षकों को प्रशिक्षण के नियुक्त किया जायेगा। जिसमे ये अधिकारी अपनी पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से अपना योगदान देंगे। पुलिस उपाधीक्षकों की दीक्षान्त परेड की मुख्य अतिथि अनिल कुमार रतूडी ने प्रशंसा की व सभी पुलिस उपाधीक्षकों के उत्साह और परेड को उत्कृष्ट बताया।

प्रशिक्षण के दौरान स्टडी टूर के माध्यम से जनपद के थानों, एसटीएफ, साईबर थाना देहरादून, जिला मुख्यालय के कार्यालयों, जेल, उत्तराण्ड न्यायिक अकादमी, भवाली नैनीताल आदि में भ्रमण कराकर विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर व्यवसायिक रूप से दक्ष बनाये जाने के प्रयास किये गये। प्रशिक्षण अवधि में इन प्रशिक्षु अधिकारी द्वारा कांवड मेला, वीवीआईपी डयूटी, नगर निकाय चुनाव, विधान सभा सत्र आदि ड्यूटियों में भेजकर फील्ड-एक्सपोजर प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments