Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधएन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स ने तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया

एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स ने तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया


देहरादून। संवाददाता। एसटीएफ की एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स ने आज सुबह तीन नशा तस्करों को भारी मात्रा में स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से स्मैक लाकर दून में सप्लाई किया करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार लम्बे समय से एसटीएफ की एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स को सूचनाएं मिल रही थी कि कोतवाली क्षेत्र के चुख्खूवाला में कुछ नशा तस्कर यहंा रहने वाले छात्रों को स्मैक डिलीवरी किया करते है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एन्टी ड्रग्स फोर्स ने क्षेत्र में नशा तस्करों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी। इस दौरान फोर्स को आज सुबह जानकारी मिली कि उक्त नशा तस्कर भारी मात्रा में नशा डिलीवरी हेतू क्षेत्र में आने वाले है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान की घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में नशा तस्करों ने अपना नाम गोविंद साहू निवासी इंदिराकालोनी, दीपक राणा निवासी जाखन व फराज निवासी कंडोली बताया। पुलिस ने सभी आरोपियों को सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments