Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरओडिया समाज एक अप्रैल को मनायेगा 84वां उत्कल दिवस

ओडिया समाज एक अप्रैल को मनायेगा 84वां उत्कल दिवस


देहरादून। संवाददाता। प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी 1 अप्रैल को ओडिया समाज 84वां ट्टउत्कल दिवस’ का आयोजन मुद्रा डांस एकेडमी के परिवेषण में ओएलजीसी आडिटोरियम में सांय सात बजे करने जा रहा है।

इस आशय की जानकारी पे्रस वार्ता के माध्यम से ओडिया समाज के अध्यक्ष सुबास चन्द शतपथी ने दी। उन्होने बताया कि इस अवसर पर ओडिया समाज के बच्चों व सदस्यों द्वारा वंदे उत्कल जननी’ एंव ओडिशा के नृत्यकला का प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होने बताया कि इस मौके पर ओडिआ समाज देहरादून की वार्षिक पत्रिका ट्टपरिजात’ का भी विमोचन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ट्टमुद्रा नृत्य अकादमी’ के गुरू प्रभुदत्त लेंका एंव साधना लेंका द्वारा निर्देशित ओडिया समाज के बच्चों द्वारा गणेश वन्दना, नील सईल, मां काली स्तुति, लोक नृत्य, एकल ओडिशी नृत्य व हास्य रस नाटक भी प्रस्तुत किये जायेगें। पै्रस वार्ता में सुबास चन्द शतपथी, वेणी माधव त्रिपाठी, मानस रजंन देवता, कुमार मंगल बलवंतराय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments