Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरहिलदारी से जुड़े स्वयं सेवक बनायेंगे मसूरी को सबसे स्वच्छ हिल स्टेशन

हिलदारी से जुड़े स्वयं सेवक बनायेंगे मसूरी को सबसे स्वच्छ हिल स्टेशन

मसूरी (देहरादून) : हिलदारी आंदोलन के तहत मसूरी को साफ-सुथरा रखने व देश का सबसे स्वच्छ हिल स्टेशन बनाने के लिए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर संकल्प लिया गया कि मसूरी को स्वच्छ हिल स्टेशन बनायेंगे। इसके बाद हिलदारी के स्वयं सेवकों ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर बेकरी हिल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

हिलदारी से जुड़े स्वयं सेवकों ने शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर मसूरी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया, जिसमें राजकीय सेंटमेंरी के चिकित्सकों सहित डिग्री कालेज, मसूरी गर्ल्स की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया, जिसके बाद बेकरी हिल स्वीपर कालोनी की पहाडियों पर सफाई अभियान चलाया।

इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि युवाओं की हिलदारी आदोंलन में लगातार बढ़ रही भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि लोगों मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि पालिका अपने स्तर से लगातार साफ सफाई का प्रयास कर रही है वहीं कीन व हिलदारी भी इसमें सहयोग कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments