Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयोनेक्स पोलिश ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

योनेक्स पोलिश ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

देहरादून : योनेक्स पोलिश ओपन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के किम ब्राउन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पोलैंड में 28 मार्च से शुरू हुए योनेक्स पोलिश ओपन में लक्ष्य सैन का क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी किम ब्राउन के साथ खेला गया। इसमें लक्ष्य सेन ने किम ब्राउन को 17-21, 21-15 व 21-05 से हराकर सेमीफाइनल में दस्तक दी।

इससे पूर्व प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य का मुकाबला चीन के ली शिफेंग के साथ खेला गया। इसमें लक्ष्य ने ली शिफेंग को सीधे सेटों में 21-18 व 21-12 से हराया था।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि यूथ ओलंपिक के फाइनल में लक्ष्य को ली शिफेंग के हाथों हार मिली थी, लेकिन लक्ष्य ने यहां उनको शिकस्त दी है। लक्ष्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments