Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने 17.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 17.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार


विकासनगर। थाना सहसपुर अंतर्गत धर्मावाला से स्मैक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ हत्या व चोरी आदि के नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपित के पास से 17.85 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जो वह सहारनपुर से लाकर छात्रों व श्रमिकों को बेचने आया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान धर्मावाला चैकी की पुलिस ने माता की माडी धर्मावाला से संदेह के आधार पर एक युवक को दबोचा। युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 17.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित ने अपनी पहचान जीशान पुत्र इदरीश निवासी ग्राम धर्मावाला के रूप में बताई। थानाध्यक्ष विजय ङ्क्षसह के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सहारनपुर जिले से सस्ते दाम पर स्मैक लाकर धर्मावाला, माजरी, हरबर्टपुर व विकासनगर में स्कूली छात्रों, ड्राइवर, कंडक्टर व सेलाकुई फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों को बेचता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments