Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरईवीएम स्ट्रांगरूम की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

ईवीएम स्ट्रांगरूम की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

देहरादून। संवाददाता। जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में चलाई जा रही चुनाव की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कालेज में बनाये जा रहे वितरण केन्द्रों एवं ईवीएम स्ट्रांगरूम आदि की तैयारियों का भी जायजा लिया।

टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में मंगलवार को ईवीएम सीलिंग एवं सेटिंग कार्य शुरू किया जायेगा साथ ही हरिद्वार संसदीय क्षेत्रान्तर्गत इस जनपद की तीन विधानसभाओं धर्मपुर, डोईवाला एवं ऋषिकेश के लिए निर्वाचन प्रपत्रों का वितरण के लिए अलग से स्टाल लगाये जा रहे हैं। जिन पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जायेगी।

जिलाधिकारी ने स्ट्रांगरूम समेत ईवीएम, बीयू, सीयू के रखरखाव की जानकारी भी सम्बन्धित अधिकारियों से ली। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से निर्वाचन कार्यों के लिए लगाये जाने वाले टैंट एवं बेरिकेटिंग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें निर्देशित किया कि कालेज में निर्वाचन के लिए आरक्षित क्षेत्र में बिजली पानी शौचालय आदि व्यवस्थाएं पूरी कर लें।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण बीर सिह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, लोनिवि के सहायक अभियन्ता एमएम पुण्डीर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत, नोडल अधिकारी ईवीएम समेत निर्वाचन एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुडे़़ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments