Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसड़क हादसे में ग्राफिक एरा की छात्रा की मौत

सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की छात्रा की मौत

देहरादून। संवाददाता। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दे कि छात्रा सुबह कालेज के लिए सहेली के साथ स्कूटी पर पीछे बैठकर जा रही थी। इस दौरान उन्हें बस ने टक्कर मार दी।

हादसा नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहकमपुर के पास हुआ। गढ़वाली कॉलोनी नेहरुग्राम निवासी सुमन सिंह पुत्री गाजे सिंह सहेली के साथ स्कूटी से कॉलेज की तरफ जा रही थी। स्कूटी उसकी सहेली चला रही थी और वह पीछे बैठी थी।

बस की टक्कर से वह स्कूटी से गिर गई और वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे सीएमआइ अस्पताल लाया गया। जहां से दून अस्पताल भेज दिया।  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments