Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनभाजपा प्रत्याशी के समर्थन में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की दुपहिया रैली, मोदी...

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की दुपहिया रैली, मोदी प्रिंटेड साड़ी में आई नजर


ऋषिकेश। हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थन में भारतीय जनता महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर में दुपहिया रैली निकाली। इस दौरान मोदी प्रिंटेड साड़ी में आई महिला आकर्षण बनी रही।

देहरादून रोड स्थिति व्यापार सभा भवन से दुपहिया रैली शुरू हुई। रैली को स्पर्श गंगा अभियान की संयोजक आरुषि पोखरियाल, नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं और महिला मोर्चा की लोकसभा चुनाव संयोजक अनुराधा वालिया ने रवाना किया। नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करने के पश्चात दुपहिया रैली लोनिवि निरीक्षण भवन हरिद्वार रोड में समाप्त होगी। रैली में संयोजक स्नेह लता शर्मा सह संयोजक ऊषा जोशी सरला अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नगर और आसपास क्षेत्र की महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुई।

मोदी की साड़ी में पहुंची कार्य कार्यकर्ता

महिला मोर्चा की दुपहिया रैली में युवतियों और महिलाएं केसरिया पगड़ी और गले में पार्टी का पट्टा डाल कर शामिल होने आई। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो प्रिंटिंग वाली साड़ी पहनकर आई पूर्व सभासद कविता शाह आकर्षण का केंद्र बनी रही। कई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की फोटो लगी साड़ी के साथ फोटो खिचाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments