Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधएसओं की मिली भगत से पूर्व एसीपी पर जड़ा तमाचा-पुलिस मौन

एसओं की मिली भगत से पूर्व एसीपी पर जड़ा तमाचा-पुलिस मौन


देहरादून। संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में प्रोपर्टी को लेकर उपजे विवाद में दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी को उनके ही रिस्तेदार ने तमाचा जड़ दिया। आपको बता दे की काफी लम्बे समय से दोनों के बीच प्रेमनगर के कंडोली में जमीन का विवाद चल रहा था।

जिसको लेकर राकेश त्यागी व पूर्व एसीपी राजेंद्र त्यागी के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रेमनगर एसओ नरेंद्र गहलोत के सामने राकेश त्यागी निवसी सोनीपत ने राजेंद्र प्रसाद त्यागी को तमाचा जड़ दिया और पुलिस मूक दर्शक बनकर यह सब देखती रही। वहीं पीड़ित राजेंद्र त्यागी की ओर से एसएसपी को लिखित शिकायत दी गई है। जिस पर पुलिस ने उचित कार्यवाही करने का भरेासा जताया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। आरोपी व एसाओं सोनीपत से ही पुराने परिचित हैं। जिस वजह से पुलिस मामलें में कार्यवाही से बच रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments