Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयुवाओं को फिर मिलेगा सेना में भर्ती होने का अवसर

युवाओं को फिर मिलेगा सेना में भर्ती होने का अवसर

गढ़ीकैंट में एक बार फिर सेना के जवानों की भर्ती होने वाली है, इस बार दौड़ का मैदान वीरपुर का होगा। बता दे कि 5 से 12 अक्टूबर तक होने वाली सेना की भर्ती में करीब 10 हजार युवाओं के आने की उम्मीद हैं। इसके लिए सेना और प्रशासन के अफसरों की समन्वय बैठक में जिम्मेदारियां सौंपी गई। डीएम ने सभी अफसरों को जिम्मेदारी के साथ भर्ती में अपनी भूमिका निभाने को कहा है।

जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट की ओर से उत्तराखंड और यूपी के युवाओं के लिए वीरपुर सेना के मैदान में विभिन्न पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। सेना के लैंसडौन भर्ती केंद्र ने भर्ती में करीब 10 हजार से ज्यादा युवाओं के आवेदन जमा होने की बात कही।

इसी आधार पर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, ट्रैफिक संचालन, युवाओं को रहने, खाने एवं अन्य व्यवस्थाएं मुहैया कराने को लेकर अफसरों तैयारी की। डीएम ने कहा कि पुलिस, नगर निगम, शिक्षा विभाग आदि को भर्ती में अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। भर्ती से अव्यवस्था न बने, इसके लिए एडीएम और एसडीएम को नजर रखने को कहा गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments