Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनअजय शर्मा की भाजपा में वापसी से खुशी का माहौल

अजय शर्मा की भाजपा में वापसी से खुशी का माहौल


देहरादून। संवाददाता। विगत स्थानीय निकाय चुनाव में वार्ड 70 लक्खीबाग से निर्दलीय चुनाव लड़ कर 862 वोट लाने वाले अजय शर्मा कि आज घर वापसी हो गई महानगर कार्यालय पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने उनका माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। 

इसके साथ ही वरिष्ठ नेत्री विनोद उनियाल के प्रयास से सीवी नवानी हीरामणि, रमेश नेगी, बीना रावत, उमा पवार, सुनीता धौंडियाल सुशीला रावत व राजीव पुंडीर सहित दर्जनों लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने उनका पार्टी में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंहरावत के प्रदेश में नेतृत्व व उनकी विकासशील नीतियों के कारण विभिन्न दलों व संस्थाओं के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा परिवार बढ़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि देश के अधिकतर नागरिक भाजपा सरकारों के सुशासन और विकासशील नीतियों से संतुष्ट व प्रभावित हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश में दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार लाएंगे। इस अवसर पर जितेंद्र रावत उपाध्यक्ष युवा कल्याण परिषद उत्तराखंड रविंद्र कटारिया उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड श्याम पंत अध्यक्ष युवा मोर्चा देहरादून महानगर राजीव उनियाल मीडिया विभाग संयोजक श्रीमती विनोद उनियाल वरिष्ठ भाजपा नेत्री महानगर महामंत्री राजेंद्र ढीलो अजय सिंघल पार्षद के साथ ही राकेश सेमवाल सुभाष बालियान पंकज गुप्ता आनंद प्रकाश नौटियाल राजेश रावत सागर सोनकर अखिलेश भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments