Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबसपा नेत्री नूपुर शर्मा व मेजर जनरल सहित नौ पूर्व सैन्य अधिकारी...

बसपा नेत्री नूपुर शर्मा व मेजर जनरल सहित नौ पूर्व सैन्य अधिकारी भाजपा में शामिल

देहरादून : भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर मेजर जनरल सहित नौ पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा के साथ भाजपा की सदस्यता ली, जबकि एक पूर्व मेजर जनरल ओपी सब्बरवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

भारतीय जनता प्रदेश कार्यालय आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने नरेश बंसल ने माल्यार्पण कर सेवानिवृत्त मेजर जनरल सम्मी सब्बरवाल, ब्रिगेडियर केजी बहल, कर्नल आरके आर्य, कर्नल बीएम थापा, कर्नल सतीश चंद्र शर्मा, जॉ. कर्नल विमल राय शर्मा, ऑनरेरी कैप्टन ओम प्रकाश खत्री, सूबेदार मेजर सूरत सिंह नेगी, सूबेदार कृष्ण कुमार गुरुंग को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर कैंट विस से 2017 में बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नूपुर शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में रोहन भट्ट, आशीष, राकेश उनियाल, राम अचल, एमपी सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, अभियान, बीना रावत, रूबी जेम्स, वष्ा जेम्स, शारदा देवी, आराध्य आदि थे। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन ने किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राजपुर खजान दास, मसूरी विधायक गणोश जोशी, प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी प्रमुख अजेंद्र अजय आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments