Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधअनियंत्रित बाईक सवार, टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत

अनियंत्रित बाईक सवार, टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत

देहरादून। संवाददाता। मांडुवाला डॉलफिन कॉलेज के पास गुरूवार को एक बाइक सवार युवक की टैंकर की चपेट में आने मौत हो गई। बाइक सवार और टैंकर दोनों मांडुवाला को जा रहे थे। मृतक की पहचान सोनम गगदु (32) पुत्र कर्मा निवासी तिब्बती कॉलोनी मांडुवाला के रूप में हुई।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची ने घटना स्थल का मुआयना किया। मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक चालक टैंकर को ओवरटेक कर रहा था और काफी रफ्तार में था। अचानक वह टैंकर के पिछले टायर के नीचे आ गया जिससे उसका सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को दून अस्पताल की मॉर्चरी भेजा गया। टैंकर वेंकी कम्पनी मांडुवाला का टैंकर है। टैंकर चालक जगदीश सिंह गुलेरिया पुत्र संतराम गुलेरिया निवासी बेलोवाला पोस्ट भाऊ वाला, थाना सहसपुर, देहरादून का रहने वाला है जिसने खुद पुलिस चैकी में जाकर घटना की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments