Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टर्स और वीडियों स्टोरी का लोकार्पण किया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टर्स और वीडियों स्टोरी का लोकार्पण किया


देहरादून। संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड सौजन्या ने जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून की ओर से क्षेत्र विशेष वर्ग के वोटर्स को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए पोस्टर्स और वीडियों स्टोरी का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग वोटर्स के लिए श्माई वोट इज माई एबिलिटीश्, पिछली तीन-चार पीढ़ियों से वोटिंग करने वाले परिवारों के लिए श्वोट फाॅर जेनेेरेशन्सश् पूरे परिवार के लिए ‘फैमिली वोट्स टूगैदरश् वरिष्ठ नागरिकों एवं ट्रांसजेंडर के लिए ‘सैलीब्रेट डेमोक्रेसी विद डिग्निटीश्, युवा मतदाताओं के लिए श्माई वोट माई प्राईडश् एवं मतदान को बढ़ाने के लिए श्वोट दून वोटश् के पोस्टर का लोकार्पण किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान जागरूकता के लिए एक वीडियो स्टोरी का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड सौजन्या ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांग मतदाताओं (पर्सन विद डिसैबिलिटी) की संख्या 38,183 है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में लगभग 9500 एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स वाॅलेन्टियर्स को भी चिन्हित किया गया है। मतदान के लिए महिला व पुरूषों की अलग-अलग लाईन लगाई जाएगी, जिसमें दो महिलाओं के बाद एक पुरूष मतदाता को वोट करने का अवसर मिलेगा। दिव्यांग मतदाताओं के लिए 2500 व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी है, साथ ही दिव्यांगों को फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे पोलिंग बूथ जो रोडहैड पर नहीं है, उन पोलिंग बूथ में गर्भवती महिलाओं, बीमार व अक्षम मतदाताओं हेतु डोली की व्यवस्था भी की गयी है।

इस अवसर पर कमिश्नर गढ़वाल डाॅ. बी.वी.आर.सी. पुरषोत्तम, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. वी.षणमुगम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून एस.ए. मुरूगेशन भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments