Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरमतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैलून छोड़ा

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैलून छोड़ा


देहरादून। संवाददाता। वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ की थीम पर शनिवार को स्वीप के तहत घण्टाघर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेक्षक राजीव रंजन, जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने हाईड्रोजन बैलून को छोड़ा।

टिहरी लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए घण्टाघर के अलावा, इन्डस्ट्रीयल एरिया पटेल नगर, तहसील डोईवाला एवं तहसील ऋषिकेश में भी हाईड्रोजन बैलून छोड़े गये हैं। स्थानीय घण्टाघर से बैलून छोड़े जाने के अवसर पर स्वीप के नोडल अधिकारी शेखर नौटियाल ने कहा कि मतदाताओं को आगामी 11 अप्रैल को शत प्रतिशत करने क लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घण्टाघर को रात में प्रकाशमान कर मतदाताओं को आकर्षित किया जायेगा। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से मतदान करने की अपील की। कहा कि मतदाता जागरूकता को लेकर लोगों को बैज का वितरण भी स्वीप के माध्यम से किया जा रहा है। इस मौके पर नोडल अधिकारी कार्मिक जीएस रावत,नोडल अधिकारी प्रशिक्षण बीर सिंह बुदियाल भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments