Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपुलिस ने दो युवकों के कब्जे से दस लाख से ज्यादा की...

पुलिस ने दो युवकों के कब्जे से दस लाख से ज्यादा की नकदी की बरामद


देहरादून। संवाददाता। थाना बसंत विहार पुलिस ने चेंकिग के दौरान भूडगांव बैरियर पर कार सवार दो युवकों से 10 लाख 80 हजार रूपये की नगदी बरामद की है। नगदी के संबंध में युवक कोई जानकारी नहीं दे पाये हैं। नकदी के बारे में आयकर विभाग को जानकारी देते हुए जांच की जा रही है।

बसंत विहार थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने शनिवार सुबह लगभग दस बजे पुलिस टीम द्वारा भूडगांव तिराहा बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पंडितवाडी से लवली मार्किंट की ओर आ रही एक कार ( यूके 07-एए-0111) को रोककर पुलिस टीम तलाशी ली। कार में रखे एक बैग से दस लाख 80 हजार रूपये की नगदी बरामद हुई। कार सावार युवकों ने पूछताछ में अपना नाम गुरजीत सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी 184 लवली मार्किट देहरादून और आदित्य सभरवाल उर्फ चंदन पुत्र गुलशन सभरवाल निवासी स्पेशल विंग प्रेमनगर बताया। आयकर विभाग युवको से पूछताछ कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments