Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदेहरादून-महिला ने पति की गला रेतकर की हत्या

देहरादून-महिला ने पति की गला रेतकर की हत्या


देहरादून। देहरादून के बसंत बिहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों का एक साल पहले तलाक हो गया था, लेकिन फिर भी साथ में ही रहते थे। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, थाना वसंत विहार के चोरखाला निवासी गयूर और सलमा की करीब दो साल पूर्व शादी हुई थी। इसके बाद विवाद के चलते दोनों का करीब सालभर पहले तलाक हो गया। इसके बाद भी दोनों साथ में ही रहते थे। रविवार की रात सलमा ने पति को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर रात करीब तीन बजे गला रेतकर हत्या कर दी।

मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गयूर मूलरूप से पुरकाजी का रहने वाला था। यहां एक डेंटल क्लीनिक में दांत बनाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, गयूर बीती रात 8.46 बजे काम से लौटा था। रात में 12 से 1 बजे के बीच सलमा ने गयूर की शराब में नींद की गोलियां पीस कर मिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया। जब वह नशे में धुत हो गया तो उसका गला रेत दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेल खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments