Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा

पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा


देहरादून। संवाददाता। राजधानी देहरादून में देर रात हत्या का एक मामला सामने आया है जिसमें तलाकशुदा पत्नी द्वारा पति की गला रेतकर हत्या किये जाने के बाद खुद को पुलिस के समक्ष पेश कर दिया गया। हत्यारोपी पत्नी का कहना है कि पति के जुल्मों से परेशान होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में कांवली निवासी एक महिला ने गय्यूर अली नामक एक व्यक्ति से प्रेमविवाह किया था। बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में उनका किसी विवाद के चलते तलाक हो गया। जानकारी के अनुसार तलाक के बाद महिला बसंत विहार कांवली के चोरखाला में रहने लगी। बताया जा रहा है कि तलाक के बाद भी गय्यूर अली का अपनी पत्नी के घर में आना जाना लगा रहता था।

हत्या आरोपी महिला का कहना है कि वह उसे फिर भी परेशान किया करता था। जब उसकी मनमानी सहन नहीं हुई तो उसने उसकी हत्या की योजना बनायी। उसने बताया कि रविवार रात एक बार फिर गय्यूर अली उसके घर आया। जिसके बाद उसने उसको पहले नशे की दवाई खिलाकर बेहोश किया और बाद में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments