Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधडम्पर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

डम्पर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत


देहरादून। संवाददाता। सड़क दुर्घटना में आज सुबह तेज रफ्तार व अनियंत्रित डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। युवकों की मौत से गुस्साये लोगों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पुलिस ने गुस्सायी भीड़ को समझा कर दोनों शवों को कब्जे में ले डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना पटेलनगर क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड स्थित वन विहार कालोनी में दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान सामने से आ रही यूटीलिटी से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी तथा दोनों युवक पीछे से आ रहे डम्पर के पिछले टायर की चपेट में आ गये।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। क्षेत्र में सुबह सवेरे डम्पर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत होने की खबर आग की तरह फैल गयी और क्षेत्रवासी मौके पर एकत्र होकर हंगामा काटने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो उन्होने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की पहचान मो. अनीस पुत्र अख्तर निवासी रामपुर व वसीम के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments