Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाजपा सरकार ने जनता को किया गुमराह; पूर्व सांसद टीपीएस रावत

भाजपा सरकार ने जनता को किया गुमराह; पूर्व सांसद टीपीएस रावत


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) टीपीएस रावत ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। कहा, भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को गुमराह करने के सिवा कुछ काम नहीं किया है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में टीपीएस रावत ने भाजपा पर पूर्व सैनिकों को गुमराह करने व सेना के राजनीतिकरण का आरोप लगाया। कहा कि वन रैंक वन पेंशन की आड़ में सैनिकों के साथ छलावा किया गया।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ कि जब तीनों सेनाओं के 10 पूर्व सेनाध्यक्षों ने सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति को पत्र लिखकर पूर्व सैनिकों के साथ वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर हो रहे भेदभाव पर नाराजगी जताई। साथ ही सेना के मनोबल के कमजोर होने की आशंका जताई।

उन्होंने कहा कि सिविल क्षेत्र का कर्मचारी साठ वर्ष में सेवानिवृत्त होता है। वहीं सेना में सेवानिवृत्ति की आयु बहुत कम है। विभिन्न रैंक की सेवानिवृत्ति की आयु में अंतर है। कांग्रेस सरकार के समय सांसद भगत सिंह कोश्यारी की अध्यक्षता में एक संसदीय कमेटी गठित की गई थी, जिसने वन रैंक वन पैंशन की संस्तुति की। इसके सापेक्ष 500 करोड़ की धनराशि कांग्रेस सरकार द्वारा जारी की गई।

उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सियाचिन में सैन्य बलों से वादा किया कि एक समान पैंशन व्यवस्था को लागू किया जाएगा। 31 अगस्त 2015 को केंद्रीय वित मंत्री ने जो फार्मूला घोषित किया, वह अभी भी रहस्य है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सच नहीं है कि मोदी के इस पांच साल के कार्यकाल में जो 18 आतंकी घटनाएं देश के अंदर हुईं, जिसमें पठानकोट, उरी, सोपोर, अमरनाथ, पुलवामा आदि को लेकर किसकी जिम्मेदारी बनती है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments