Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसड़क हादसे में छात्र की मौत-दो घायल

सड़क हादसे में छात्र की मौत-दो घायल


देहरादून। संवाददाता। सड़क दुर्घटना में आज सुबह बाइक सवार तीन छात्र यूटीलिटी से टकरा गये। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्र के शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनकी हालत गम्भीर देखते हुए उन्हे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग सात बजे बाढ़वाला नहर बैंड के पास बाइक सवार तीन छात्रों की युटीलिटी से टक्कर हो गयी। सड़क हादसा इतना भीषण था कि एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो छात्र गम्भीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक छात्र का शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत देखकर उन्हे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों छात्र बाढ़वाला से जीवनगढ़ की ओर जा रहे थे। मृतक छात्र का नाम अनुज रावत(16) पुत्र सुनील रावत है। जबकि घायल छात्रों में नवीन पुत्र ज्ञान बहादुर एंव प्रियाशुं है। पुलिस ने युुटिलिटी को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments