Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधडॉग व्यपारी पर एनजीओं ने लगाया अवैध धंघे का आरोप

डॉग व्यपारी पर एनजीओं ने लगाया अवैध धंघे का आरोप


देहरादून। संवाददाता। लंबे समय से डॉग व्यपार का संचालन करने वाले एक व्यक्ति पर महिला एनजीओं ने अवैध धंधे का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि संचालक बिना किसी पंजीयन के खुले आम डॉग बेचने का काम कर रहा है। संचालन स्थल की हालत देखते हुए महिला ने व्यपारी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नेहरू कालोनी पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार छह नंबर पुलिया के समीप एक व्यक्ति लंबे समय से डॉगी पालन का काम रहा है। जिसके लिए पशु कल्याण विभाग से अनुमति लेना जरूरी होता है। मामलें में एनजीओं की ओर से जब व्यपारी के यहां औचक निरीक्षण किया गया तो जानवरों की देखभाल सहीं ढंग से नहीं होना पाया गया। व्यपारी ने एनजीओं का विरोध किया तो व्यपारी के साथियों ने एनजीओ के एक सदस्य से मारपीट कर दी। जिससें उसके चेहरे पर टांके आये हैं। वहीं आरोपी का कहना है कि वह इस काम के बूते अपनी रोजी रोटी चलाता है। ऐसे में कोई लापरवाही कैसे कर सकता है। एनजीओं से जुड़ी महिला पूजा बौखंडी ने बताया कि पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। वहीं नेहरू कालोनी पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाही अम्ल में लाई जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments