Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनौवीं कक्षा में फेल होने पर किशोरी ने गंगा में लगाई छलांग

नौवीं कक्षा में फेल होने पर किशोरी ने गंगा में लगाई छलांग


ऋषिकेश। नौवीं कक्षा में फेल होने पर एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की तलाश में जुटी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया।

जानकारी के मुताबिक गुमानीवाला निवासी दिनेश भंडारी की बेटी मुस्कान (15 वर्ष) केंद्रीय विद्यालय आइडीपीएल में कक्षा नौ में पड़ती है। सोमवार को वह अपनी मां के साथ रिजल्ट देखने स्कूल गई थी। फेल होने से नाराज होकर किशोरी मां को स्कूल ही छोड़कर निकल गई। मगर वह घर नहीं पहुंची।

उधर, बैराज के समीप गंगा की ओर जा रही किशोरी को एक पुलिसकर्मी ने देख लिया। पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की मगर तब तक उसने गंगा में छलांग लगा दी और आंखों से ओझल हो गई। तलाश करते हुए परिजन बैराज पहुंचे पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments