Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर18 से 26 अप्रैल तक हिमालयन मांउटेन टैरेन बाइकिंग रैली का अयोजन

18 से 26 अप्रैल तक हिमालयन मांउटेन टैरेन बाइकिंग रैली का अयोजन


देहरादून। संवाददाता। द अल्टीमेट हिमालयन मांउटेन टैरेन बाइकिंग रैली का आयोजन उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद और आईडीआईपीटी के संयुक्त तत्वाधान में 18 से 26 अप्रैल तक किया जायेगा। इस बाइकिंग प्रतियोगिता के मद्देनजर सोमवार को आईडीआईपीटी के कार्यक्रम निदेशक तथा उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएस रविशंकर ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में 160 लोग हिस्सा लेंगे। जिसमें 135 भारतीयों के अलावा 25 विदेशी प्रतिभागी शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता में नौ विदेशी तथा तीन भारतीय महिला साईकिलिस्ट प्रतिभाग कर रही है। विदेशों से मुख्यतः जर्मनी, इण्डोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर एवं थाईलेंण्ड के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने संबंधि अधिकारियों से कहा कि रैली के दौरान संवेदनशील स्थानों, डाईवर्जन एवं न्यूट्रीशन प्वांइटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस एवं पीआरडी के जवानों की तैनाती करने के साथ ही रैली के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का भी परिपालन सुनिश्चित किया जाय।

राज्य के आठ पहाड़ी जनपदों से होकर गुजरने वाली 564 किमी लम्बी, एक्सपीडिशन का समापन देहरादून में होना है। 18 अप्रैल को नैनीताल में रजिस्ट्रेशन के बाद 19 को नैनीताल से अल्मोड़ा 87 किमी, 20 को अल्मोड़ा से कौसानी 82 किमी, 21 को कौसानी से रूद्रप्रयाग 151 किमी, 22 को रूद्रप्रयाग से नई टिहरी 108 किमी, 23 को टिहरी से एक दिवसीय विश्राम के बाद 24 को नई टिहरी से चिन्याली सौड़ 63 किमी तथा 25 को चिन्यालीसौड़ से मसूरी 77 किमी साईकिलिंग समाप्त की जायेगी। 26 अप्रैल को देहरादून में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments