Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनरिस्का चालक के बेटे ने सुपर डांसर के टाॅप 7 में जगह...

रिस्का चालक के बेटे ने सुपर डांसर के टाॅप 7 में जगह बनाई


देहरादून।  सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक सुपर डांसर चेप्टर तीन में दून के अक्षित भंडारी ने टॉप सात में जगह बना ली। प्रेमनगर के बड़ोवाला निवासी 11 वर्षीय अक्षित के पिता राजन भंडारी पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं। बेटे की इस उपलब्धि से पिता और मां पार्वती बेहद खुश हैं।

कक्षा छह में पढ़ने वाले अक्षित ने मुंबई में अपने डांस से दर्शकों में अपनी पहचान बना ली है। शो के निर्णायक अनुराग बासु, गीता और शिल्पा शेट्टी भी उनके स्टाइल को पसंद करते हैं। पिछले तीन साल से अक्षित प्रेमनगर स्थित एक डांस ऐकेडमी से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

अक्षित के पिता ने बताया कि उसे बचपन से ही डांस का शौक था और उन्होंने उसका पूरा साथ दिया। बताया कि जल्द ही टॉप-5 के लिए वोटिंग शुरू होने वाली है। उन्होंने सभी से अक्षय को वोट कर अपना प्यार देने की अपील की है। इससे पहले दून के ही आकाश थापा ने इसी शो के सीजन टू में टॉप 4 में जगह बनाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments