Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधशातिर चोर, माल सहित गिरफ्तार हुआ

शातिर चोर, माल सहित गिरफ्तार हुआ


देहरादून। संवाददाता। निर्माणाधीन भवन से लोहे की चैखटे, खिड़कियां व अन्य कीमती सामान चुराने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने चुराये गये माल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर किस्म का चोर है जो पहले भी कई चोरियों में जेल की हवा खा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कौलागढ़ निवासी गोविन्द प्रसार पंथी ने थाना कैंट में तहरीर देकर बताया कि उनकी भवन निर्माण की साइट से अज्ञात चोरों ने लोहे की चैखटे, खिड़कियंा व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। जांच में जुटी पुलिस टीम को कल देर रात सूचना मिली कि चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने वाला चोर क्षेत्र में ही देखा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम गुलजार अली निवासी डोईवाला बताते हुए उक्त चोरी में अपना हाथ होना कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सारा माल बरामद कर लिया है। आरोपी का कहना है कि वह निर्माणाधीन मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का चोर है जो पहले भी कई थाना क्षेत्रों से चोरी की वारदातों में जेल की हवा खा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments