Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधएटीएम लूट का प्रयास करते हुए युवक गिरफ्तार

एटीएम लूट का प्रयास करते हुए युवक गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए देर रात एक बदमाश ने दून के धर्मपुर क्षेत्र में एटीएम लूट का प्रयास किया। हालांकि बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में असफल रहा और पकड़ा गया लेकिन बदमाश का यह दुस्साहस बताने के लिए काफी है कि मित्र पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कितनी चाक चैबंद व दुरस्त है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात धर्मपुर क्षेत्र स्थित एसबीआई के एटीएम में एक बदमाश घुस गया। बताया जा रहा है कि बदमाश के अन्दर घुसे होने की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो उन्होने अपने सम्बन्धित थाने को मामले की जानकारी देकर बदमाश को अंदर ही दबोच लिया। हालांकि बदमाश एटीएम तोड़ने से पूर्व ही पकड़ा गया लेकिन बदमाश के यह दुस्साहस यह बताने के लिए काफी है कि मित्र पुलिस का चोर बदमाशों में कितना खौफ कायम है। बता दें कि पिछले 15 दिनों के भीतर राजधानी देहरादून में बदमाशों ने तीन लूट की वारदातों को अंजाम दिया। जिसमें से पुलिस ने करोड़ों की एक लूट में कांग्रेसी नेता सहित तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया। लेकिन शहर में हुई दो लूट अभी भी अनसुलझी है। दिन दहाड़े शहर में हुई इन तीनो लूटों से यह जरूर साबित होता है कि राजधानी पुलिस का बदमाशों में कितना खौफ कायम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments