Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदर्जनों बोतल अगे्रजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दर्जनों बोतल अगे्रजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। शराब तस्करी में लिप्त दो तस्करों को पुलिस ने कल देर रात 6 पेटी अग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मारूती सुजूकी आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो कार सवार दो लोग सकपका गये। इस पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें रखी 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर तस्करों को कार सहित थाने लाया गया। जहंा पूछताछ में उन्होने अपना नाम दीपक शर्मा व सूरज कर्णवाल निवासी गुमानीवाला श्यामपुर बताया। पुलिस ने उन्हे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments