Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधआतंकवादियों ने कई जिलों को दहलाने की धमकी दी

आतंकवादियों ने कई जिलों को दहलाने की धमकी दी


देहरादून। संवाददाता। रूड़की रेलवे अधीक्षक को आतंकवादी संगठन की ओर से धमकी भरा पत्र भेजा गया है। जिसमें रूड़की व हरिद्वार समेत दस रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में लश्कर ए मोहम्मद एरिया कमांडर मैसूर अहमद का भी जिक्र किया गया है। इस मामलें में डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार का कहना है कि इस तरह के पत्र पूर्व में भी मिल चुके हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह पत्र कोई मानसिक रूप ग्रसित व्यक्ति डाल गया है। मगर पुलिस किसी तरह का जोखिम नहीं उठा सकती है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments