Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की बाइक सवार ने लूटी चेन

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की बाइक सवार ने लूटी चेन


देहरादून। मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली महिला की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई।

नेहरू ग्राम के डोभाल चैक के निकट सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह वारदात हुई। नेहरू ग्राम निवासी महिला कविता पंत उनियाल सहेली के साथ मॉर्निंग वाक पर निकली थी। इस दौरान एक बाइक सवार ने बाइक के हैंडिल से उसे टक्कर मारी। महिला के मुताबिक, कुछ देर बाद उसे पता चला कि बाइक सवार उसकी चेन झपटकर ले गया है। इस दौरान उसके पास मोबाइल भी नहीं था। इससे घटना की मौके से पुलिस को जानकारी नहीं दे सकी।

घर आकर ही उसने पुलिस को सूचित किया। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक तक नहीं किए। पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि शाम को देखेंगे। इलाके के लोगो ने बताया कि संदिग्ध बाइक सवार पहले भी कई महिलाओं पर भी झपट्टे मार चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments