Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मारेंगे रावण को बाण

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मारेंगे रावण को बाण

देहरादून। संवाददाता। सूबें की राजधानी दून में परेड मैदान पर दशहरे क रावण बनकर तैयार हो चला है। जिसमें हजारों घास के तिनके और गत्तें सहित धमाके दार पटाखें भरे जा चुके हैं। वहीं दूनवासियों को इंतजार है कि सूबें के मुख्यमंत्री कब उनका अभिवादन स्वीकार करेंगे। जिसके बाद बुराई पर अच्छाई की जीत को ध्यान में रखते हुए रावण को कलयुग का राम बाण मारेगा। फिर समस्त व्याप्त बुराई धू.धू कर जलने लगेगी। साथ ही अच्छाई से देवभूमि एक बार फिर सुशोभित हो उठेगी।

उत्तराखण्ड में बुराई अपना प्रकोप दिखा रही है। जो भ्रष्टाचारए बेरोजगारी पलायान खनन माफिया शराब माफियाओं के रूप में व्याप्त है। ऐसे में पहली बार प्रचंड बहुमत वाली सरकार से जनता की अपेक्षा बढ़ जाना लाजमिय है।

 

त्रिवेंद्र रावत सरकार भले ही धीमी गति से काम कर रही है। मगर जनता को अभी उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। जनता यही चाहती है कि मुखिया पूरी कमान को स्वयं संभालते हुए राज्य को नई बुलंदियों पर ले जाएं। जिससें राज्य में विकास की गति को नई दिशा मिल सकें।

 

वहीं त्रिवेंद्र सरकार भी इस ओर लगातार प्रयास करती दिख रही है। सरकार ने आते ही जरूर तारिफे काबिल काम किया है। मगर जनता इस विजय दशमी के शुभअवसर पर अपने मुखिया से यही आश लगा कर बैठी है की आप प्रभू राम की भांति इस देवभूमि को पाप मुक्त कर दो।

 

शायद उनकी आस्था यही है कि जिस शहर में मुख्यमंत्री विराजमान है वहां खड़े रावण को मुख्यमंत्री अपनी ईमानदारी का बाण मार जनता को खुशहाल जीवन प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments