Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनकपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, घंटो बाद पाया काबू

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, घंटो बाद पाया काबू


देहरादून। देहरादून के विकास नगर मुख्य बाजार स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयानक थी कि दो गाड़ियां भी काबू नहीं पा सकीं। इसके बाद कर्मचरियों ने तीन गाड़ियां और मंगाई। तब जाकर दोपहर में आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार में बच्चों के ब्रांडेड कपड़े, स्कूल यूनिफॉर्म व खिलौने का बड़ा शोरूम है। सोमवार तड़के दुकान में आग भड़क गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने दुकान में से धुआं निकलते देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments