Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री ने किया विधायिका विशेषांक पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया विधायिका विशेषांक पुस्तक का विमोचन

देहरादून। संवाददाता। सूबें के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रतिनिधि विधायिका विशेषांक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक एस.के.सती द्वारा लिखी गई है। पुस्तक में वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा के विधायकों के जीवन वृत्त को संकलित किया गया है। साथ ही राज्य में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विधायक गणों के विचारों और सुझावों को भी संकलित किया गया है।पुस्तक में विचारों और सुझावों का संकलन प्रश्नोत्तरी के आधार पर किया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की आवाज जनता की आवाज होती है। जनप्रतिनिधियों की छवि निर्माण में जनता की भावना और दृष्टिकोण का बहुत महत्व होता है। कई बार जनप्रतिनिधि बहुत अच्छा कार्य करते हैं परंतु उनके कार्यों से संबंधित सही बात सही तरीके से जनता तक नहीं पहुंच पाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है और विकास की चाह कभी समाप्त नहीं होती। दुनिया के सर्वाधिक विकसित देशों में भी लोग और अधिक विकास की चाह रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने आशा जताई है कि सती द्वारा लिखी इस पुस्तक से राज्य और समाज को उपयोगी जानकारी और सुझाव मिल सकेंगेे। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चैहान, देशराज कर्णवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments