Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरचैंपियन और कर्णवाल के विवाद पर बोले अजय भट्ट-गलती पर निकाला जायेगा...

चैंपियन और कर्णवाल के विवाद पर बोले अजय भट्ट-गलती पर निकाला जायेगा पार्टी से बाहर


देहरादून। संवाददाता। अनुशासन के नाम पर जानी जाने वाली पार्टी बीजेपी की नाक में दम हरिद्वार से पार्टी के दो विधायकों ने किया हुआ है. जब देश भर की सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई थीं तब खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल एक-दूसरे पर ज़ुबानी हमले करने में व्यस्त थे.

मतदान के बाद सीएम के दखल के बाद दोनों ने समझौते का ऐलान किया तो लगा कि अब कुछ समय तक शांति रहेगी लेकिन नहीं. चैंपियन ने दिल्ली में डेरा जमाया हुआ है तो कर्णवाल चैंपयन और उनके समर्थकों के ख़लिफ़ हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. परेशान पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि अब कोई मुरव्वत नहीं, जिसकी गलती पाई गई उसे निकाल दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments