Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदवा का ओवरडोज बना महिला की मौत का कारण

दवा का ओवरडोज बना महिला की मौत का कारण


देहरादून। संवाददाता। थाना नेहरु कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस सीएमआई अस्पताल पहुंची। नेहरू कॉलोनी पुलिस सीएमआई पहुंची, जहां जानकारी से पता चला कि गोदावरी देवी पत्नी विनोद कंडारी, उम्र 34 वर्ष मूल निवासी ग्राम मंगरौली, जनपद चमोली हाल पता निकट सनातन धर्म मंदिर नेहरू कॉलोनी की मृत्यु उपचार के दौरान हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतका गोदावरी देवी विगत कई माह से डिप्रेशन में थी, जिनका उपचार चल रहा था। 25 अप्रैल को मृतका द्वारा दवाइयों की ओवरडोज ली गई। जिससे मृतका की तबीयत खराब हो गई, जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया एवं उपचार के दौरान मृतका की मृत्यु हो गई। मृतका के शव का पंचनामा भरने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मृतका के दो बच्चे हैं, मृतका के पति निजी कंपनी में हिमाचल प्रदेश में सेवारत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments