Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधविक्षिप्त महिला से दुराचार का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विक्षिप्त महिला से दुराचार का दूसरा आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। मालदेवता में पिकनिक मनाने के दौरान एक विक्षिप्त महिला से गैंगरेप किये जाने के मामले में फरार हुए दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप के आरोपी का एक साथी कल ही पुलिस गिरफ्त में आ चुका था।

बीते रोज रायपुर क्षेत्रंार्तगत नथुवावाला निवासी कुछ युवक पिकनिक मनाने मालदेवता गये थे। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ लोग तो शाम को वापस लौट आये लेकिन उनमें से दो युवक वहीं रूक गये। इस दौरान वहंा रूके युवकों ने गांव में ही रहने वाली एक विक्षिप्त महिला से गैंग रेप की घटना को अंजाम दे दिया।

मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामवासी आक्रोशित हो गये और उन्होने मौके पर एक युवक को दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गये रेपिस्ट की पहचान सुमित के रूप में की गयी जबकि उसके फरार हुए साथी का नाम नीरज बडोनी बताया गया। जिसे पुलिस ने आज सुबह कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments