Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार कार की डम्पर से टक्कर, कार सवार युवक की मौत

तेज रफ्तार कार की डम्पर से टक्कर, कार सवार युवक की मौत


देहरादून। संवाददाता। सड़क दुर्घटना में देर रात तेज रफ्तार कार की डम्पर से टक्कर हो जाने सेे कार सवार युवक युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गये। दोनों कालेज के एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात पटेलनगर क्षेत्र स्थित गणेशपुर पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार कार व डम्पर की आपस में भिंड़त हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवक युवती को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मोहित रावत व श्वेता बुटोला के रूप में की गयी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार चालक वाहन को तेजी से चलाता हुआ बड़ोवाला से नयागांव की तरफ आ रहा था, जिसने सामने से आ रहे डम्पर में टक्कर मार दी। जिसके चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक युवती एक कालेज समारोह से वापस लौटकर आ रहे थे। सड़क दुर्घटना के बाद डम्पर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार व डम्पर को कब्जे में लेकर दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments