Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअक्षय तृतिया के शुभ मुर्हूत पर खुले चार धाम के कपाट

अक्षय तृतिया के शुभ मुर्हूत पर खुले चार धाम के कपाट


देहरादून। संवाददाता। विश्व विख्यात चारधाम यात्रा की आज विधिवत शुरूआत हो गयी। तय कार्यक्रम के अनुरूप आज अक्षय तृतिया के शुभ मुर्हूत में मंत्रोच्चारण और जयकारों की गंूज के साथ मंा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। इस अवसर पर हजारों लोगों ने पूजा अर्चना कर पुण्य अर्जित किया। मां गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज हो गया। केदारनाथ मन्दिर के कपाट 9 तथा बद्रीनाथ मन्दिर के कपाट 10 मई को खुलेगें जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

छह माह के शीतकालीन प्रवास के बाद मंा गंगा की चल विग्रह डोली कल गाजे बाजे के साथ मुखवा से गंगोत्री के लिए रवाना हुई थी जो आज 11 बजे अपने धाम पहुंची। अक्षय तृतिया के शुभ मुर्हत में ठीक 11.35 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगोत्री मन्दिर के कपाट खोले गये इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मां गंगोत्री मन्दिर और परिसर को ताजा फूलों से सजाया गया था।
उधर आज यमुना की विग्रह डोली भी अपने शीतकालीन प्रवास उत्तरकाशी के खरसाली से सुबह नौ बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। गाजे बाजे के साथ खरसाली से मां यमुना को श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम केे लिए विदा किया। मंा यमुनोत्री की डोली 11 बजे के करीब धाम पहुंची जहंा बड़ी संख्या में पहले से ही मौजूद श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही 1.15 मिनट पर यमुनोत्री मन्दिर के कपाट मंत्रोच्चारण के बीच खोले गये लोगों ने उनकी जय जय कार के नारे लगाये। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालू मां गंगा और मां यमुना के यहंा दर्शन कर सकेगे।

उधर बीते कल बाबा केदारनाथ की पंच मुखी उत्सव डोली कल सोमवार को पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से केदारधाम के लिए रवाना हो चुकी है और कल शाम अपने पहले पड़ाव स्थल फाटा पहुंच गयी। जहंा से आज अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गयी। केदारधाम के कपाट 9 मई को खुलेगें। जिसकी जोर शोर से तैयारियां चल रही है। मां गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आज विधिवत आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments