Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआज से स्पाइसजेट शुरू करेगा देहरादून से मुंबई के लिए हवाई सेवा

आज से स्पाइसजेट शुरू करेगा देहरादून से मुंबई के लिए हवाई सेवा


देहरादून। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।

विमानन कंपनी की ओर से बुधवार आठ मई से देहरादून-मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करना प्रस्तावित किया है। चार धाम यात्रा के मद्देनजर हवाई सेवा में बढ़ोतरी करने को काफी अहम माना जा रहा है।

जेट एयरवेज की हवाई सेवाओं के बंद हो जाने से दून एयरपोर्ट पर एकाएक फ्लाइटों की संख्या में कमी आ गई थी। बंद हवाई सेवाओं का विकल्प तलाशने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही हवाई सेवाओं की मांग भी बढ़ने लगी है। मुंबई जैसे शहरों से भारी संख्या में लोग उत्तराखंड में पहुंचते है। गर्मियों के मौसम में मुंबई के लोग मसूरी आदि घूमने के लिए आते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए विमानन कंपनी ने मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने बताया कि स्पाइसजेट का विमान सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा और 12 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। हवाई सेवा शुरू होने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments